Taja Report

मुजफ्फरनगर महिला से छेड़छाड़ के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। खालापार थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर इलाके में सड़क पर चल रही महिला से छेड़छाड़ करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी बुज़ुर्ग महिला के पीछे चलते हुए जानबूझकर उसके हिप पर अशोभनीय तरीके से हाथ लगाता दिख रहा है।

 

वीडियो में यह भी देखा गया कि महिला ने विरोध करते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे दो-तीन मुक्के भी मारे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। वीडियो के वायरल होने के बाद खालापार थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपी की पहचान की।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान रियाज पुत्र नूर मोहम्मद के रूप में हुई, जो थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पान मंडी इलाके का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है, लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *