मुजफ्फरनगर । लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किये गये। जनपद के कुल 1516 लाभार्थियो के खाते में एक-एक लाख रूपये की धनराशि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अंतरण की गयी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इंदरा गांधी प्रतिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के लगभग 2 लाख लाभार्थियों के खाते में 2 हजार करोड रूपये की अनुदान धनराशि One Click के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में सीधे अंतरण किया गया,जिसका सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभागार में मुख्य अतिथि वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, मीनाक्षी स्वरूप नगर पालिका अध्यक्ष, सुधीर सैनी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सन्दीप गलिक जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल, संजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह एवं पंकज प्रकाश राठौर नगर मजिस्ट्रेट / परियोजना अधिकारी (डूडा) देखा गया, तथा जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, मीनाक्षी स्वरूप नगर पालिका अध्क्षय, सुधीर सैनी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सन्दीप गलिक जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल , संजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं पंकज प्रकाश राठौर नगर मजिस्ट्रेट / परियोजना अधिकारी (डूडा) मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे तथा अतिथियों द्वारा सभी उपस्थित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किये गये। जनपद के कुल 1516 लाभार्थियो के खाते में एक-एक लाख रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा अंतरण की गयी ।


