Taja Report

मुजफ्फरनगर नवीन मंडी व्यापार संघ ने संजय मिश्रा के नेतृत्व में किया खिचड़ी वितरण

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी व्यापार संघ, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर भगवान शिव मंदिर, नवीन मंडी परिसर में खिचड़ी प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, व्यापारियों, श्रमिकों एवं आमजन ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो सूर्य देव के उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य एवं सेवा कार्यों का विशेष महत्व है। यह पर्व देशभर में विभिन्न नामों से दक्षिण भारत में पोंगल,उत्तर प्रदेश, बिहार एवं मध्य प्रदेश में खिचड़ी, कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में संक्रांति,गुजरात में उत्तरायण तथा राजस्थान में सक्रांति के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व नए वर्ष का प्रथम प्रमुख त्योहार भी माना जाता है। इस अवसर पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती के पश्चात खिचड़ी, पकौड़ी, चाय, पापड़ एवं गुड़ का प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। कार्यक्रम विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मंडी समिति के अधिकारीगण, व्यापारी वर्ग, कर्मचारी एवं श्रमिक भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल मीनाक्षी स्वरूप गौरव स्वरूप संजय मिश्रा ने सभी का स्वागत किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *