मुजफ्फरनगर। जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जानसठ फ्लाईओवर बाईपास पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया।
सूत्रो की माने तो फ्लाईओवर के नीचे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में कार सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।
दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए बाईपास पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस द्वारा यातायात को सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश भी जारी है।
Author: Taja Report
Post Views: 25


