मुजफ्फरनगर। बचन सिंह कॉलोनी स्थित दिव्य ध्यान योग आश्रम में देश के
दो महापुरुषों की जयंती मनाई गई। शिक्षा को नई ऊंचाई देने वाले स्वर्गीय पंडित मदन मोहन मालवीय और सुशासन और विज्ञान को बढ़ावा देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। दोनों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए स्वामी श्रीभगवान आश्रम और संजय मिश्रा ने कहा कि दोनों ही महान व्यक्तियों देश को एक नयी पहचान और उड़ान दी थी। जिसके चलते आज देश तरक्की कर रहा है। इस दौरान स्वामी श्री भगवान आश्रम ने गरीबों को कंबल वितरित किए ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापारी नेता संजय मिश्रा, भाजपा नेता ऋषभदेव शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 23


