Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर जिला बार संघ द्वारा किया गया एसएसपी का स्वागत

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । जिले से सम्बन्धित अहम बातों पर की चर्चा की गई।

*मुजफ्फरनगर जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार का स्वागत किया गया। इस दौरान पुष्प गुच्छ भेंट कर व माला पहनाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया गया तथा जनपद से संबंधित कुछ अहम बातों पर चर्चा की गयी। बार संघ मुजफ्फरनगर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार को जिले में शांति, आपसी भाईचारा व सद्भाव बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। जिला बार संघ के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अनुभवि अधिकारी है, जिन्होने हमेशा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के भाव से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया है हमें पूरा विश्वास है कि वह शहर को अपराध मुक्त बनाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने जिला बार संघ को विश्वास दिलाया कि अधिवक्ताओं से अच्छी तरह तालमेल बनाते हुए कार्य करेंगे ताकि कानून व्यवस्था को पूरी तरह से कायम रखा जा सके।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *