Taja Report

मुजफ्फरनगर का निवासी हेड कांस्टेबल निकला ठग

मेरठ। पुलिस ने नोटों की नकली गड्डी बनाकर ठगने वाले मुजफ्फरनगर निवासी हेडकांस्टेबल व उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी ने बताया कि गुरुवार रात गिरोह के सरगना हेडकांस्टेबल इमरान निवासी मुजफ्फरनगर, उसके साले वसीम, सलीम, हासिम निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लग्जरी कार, 500 के नोट ऊपर नीचे कागज बीच में लगी 18 गड्डी, व ऐसे ही 200 रुपये की 19 गड्डी बरामद हुई। अतीकुर्रहमान, जावेद, मोहसिन भाग निकले। चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गाजियाबाद में तैनात हेडकांस्टेबल निलंबित

हेडकांस्टेबल इमरान की मवाना में ससुराल है। वह कई लोगों को निशाना बना चुका है। उसने उक्त धंधे में अपने साले वसीम को भी जोड लिया और गाड़ी में वह एक वर्दी अलग रखता था और ऐसे समय में उसे पहना देता था। वह घटना को अंजाम देकर ड्यूटी पर चला जाता था। आरोपित हेडकांस्टेबल इमरान को निलंबित कर दिया गया है।

मुरादाबाद के तीन दोस्तों से जाली करेंसी देने के बदले दस लाख 40 हजार रुपये ठगने के आरोपित सरगना हेडकांस्टेबल समेत चार शातिरों को गुरुवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपित भाग निकले। उनके कब्जे से कागज लगी 500-500 रुपये की 18 गड्डी और 200 रुपये की 19 गड्डी बरामद हुई। सभी गड्डियों में ऊपर नीचे 25 हजार छह सौ रुपये के असली नोट लगे थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *