मुजफ्फरनगर। खतौली में सरधना क्षेत्र के गांव अकलपुरा निवासी राजकुमार शर्मा की पुत्री की शादी नवंबर माह में भोकारेड़ी गांव में हुई है। सोमवार दोपहर कार से विवेक शर्मा, दिनेश शर्मा, अक्षय, दीपिका व इतिका उसे मायके लाने के लिए जा रहे थे। कार विवेक चला रहा था। जैसे ही कार रतनपुरी क्षेत्र में सठेड़ी गंगनहर पुल से आगे चौधरी चरण सिंह गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंची, तभी बोनट से धुआं उठने लगा और आग की लपटे उठने लगी। कार में सवार सभी लोगों ने कूदकर जान बचाई।
Author: Taja Report
Post Views: 23


