मुजफ्फरनगर। मंत्री अनिल कुमार व रालोद विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गन्ने का मूल्य बढ़ाने के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। यह निर्णय प्रदेश के मेहनतकश गन्ना किसानों के हित में एक ऐतिहासिक और सराहनीय कदम है। गन्ना मंत्री को भी किसान हितैषी निर्णय हेतु विशेष रूप से धन्यवाद। सरकार की यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।
Author: Taja Report
Post Views: 17


