Taja Report

मिठाई की दुकानों पर सडे हुए मावे की सप्लाई, 80 किलो मावा नष्ट कराया

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न मिष्ठानो से नमूने जांच हेतु एकत्रित किये गये।

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर विगत दिवस सहायक आयुक्त खाद्य ।। श्रीमती अर्चना धीरान एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा निम्नलिखित नमूने संग्रहित किए गए।

1.शाहपुर में मेंन चौराहा स्थित मै. लक्ष्मी स्वीट से बूंदी का लड्डू का एक विधिक नमूना श्री पियूष कुमार से संग्रहित किया।

2.ग्राम बसेड़ा से नफीस की भट्टी से खोया एवं

2.शाहपुर, चौधरी चरण सिंह चौराहा पर स्थित कृष्णा स्वीट से बर्फी का विधिक नमूना संग्रहित किया गया.

4.श्री राम स्वीट्स, शाहपुर, मुजफ्फरनगर से खाद्य पदार्थ- घेवर का एक विधिक नमूना संग्रहीत किया गया।

5.महालक्ष्मी स्वीट्स, मेन चौक,शाहपुर, मुजफ्फरनगर से खाद्य पदार्थ- बर्फी का एक विधिक नमूना नियमानुसार संग्रहित किया गया।

इसके अतिरिक्त खोया दूषित एवं अस्वच्छकर अवस्था में होने के कारण लगभग 80 किग्रा खोया नष्ट कराया गया, जिसका मूल्य लगभग रुपए 20000 था।

इस प्रकार कुल 05 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किया गया ।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  विशाल चौधरी , सुनील कुमार तथा मनोज कुमार एवं वैभव शर्मा सम्मिलित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *