मुजफ्फरनगर। मल्हूपुरा में दिनदहाड़े बारह लाख की चोरी से हडकंप मच गया। पुलिस ने घर के अंदर ही रकम बरामद कर ली।
थाना सिविल लाईन पुलिस को डायल -112 के माध्यम से मौहम्मद चांद पुत्र अफलातून निवासी मल्लूपुरा थाना सिविल लाईन के घर में दिनदहाडे 12 लाख रूपये चोरी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस तत्काल मौके पर पुहंची तथा गहनता से जांच की गयी। जांच में प्रथमदृष्टया चोरी को कोई साक्ष्य नही मिले। पुलिस टीम द्वारा सघनता से घर की तलाशी लगी गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 04 घंटे में घर के अन्दर से ही 12 लाख रूपयों की बरामदगी की गयी तथा चोरी की घटना पूर्णतः असत्य पायी गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 106