Taja Report

मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में राजनैतिक के दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक की आयोजित।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी ने सभी राजनीतिक दालों के प्रतिनिधियों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में कार्यक्रम घोषित किया किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन पूर्णनिर्धारण एवं नए मतदेय स्थल स्थापित करने हेतु भवनों का चिन्हांकन 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक हो गया है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार दिनांक 6 नवंबर से 7 नवंबर तक किया जाना। आपत्तियों एवं सुझाव हेतु मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का दिनांक 10 नवंबर 2025 को प्रकाशन होगा। मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को 10 नवंबर 2025 तक उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठकों के आयोजन के पश्चात शिकायतों एवं सुझावों के निस्तारण के बाद सूची को अंतिम रूप दिनांक 18 नवंबर 2025 तक दिया जाएगा । जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी सलंग्नकों सहित मतदेय स्थलों का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदनार्थ भेजने हेतु दिनांक 19, 20, 21 नवंबर 2025 तक को उपलब्ध कराए जाएगा। उन्होंने बताया मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा संम्भाजन संबंधी प्रस्ताव आयोग के अनुमोदनार्थ दिनांक 24 नवंबर 2025 को प्रेषित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा इस वर्ष मतदेय स्थलों के सम्भाजन 1200 मतदाताओं से अधिक पर किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दालों के प्रतिनिधियों से कहा निर्वाचन नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र फार्म घर-घर फॉर्म वितरण एवं भरवाए जा रहे हैं, कल तक सभी बीएलओ द्वारा फार्म वितरण हो जाएंगे। आप सभी लोग अपने अपने बीएलओ को अभी तक नियुक्त नहीं किया गया है उनको शीघ्र नियुक्त कर दें, नियुक्त बीएलओ की सूची आज शाम तक अवश्य उपलब्ध करा दें, जिससे मतदाता सूची अच्छी तरह से तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि आप प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, जिससे मतदाता सूची स्वच्छ एवं निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से तैयार हो सके। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने सुझाव तथा आपत्ती दी गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना न्यायिक/ सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री कृष्ण कान्त, सभी उप जिलाधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी गण भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, सीपीआई एम पार्टी, बीएसपी पार्टी, माननीय सांसद, माननीय विधायकगणों के प्रतिनिधि सहित राजनैतिक दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे,

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *