लखनऊ। स्थित अपने आवास से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के क्रम में, मंत्री कपिल देव ने अपने प्रभार वाले जनपद बिजनौर के जिलाधिकारी से टेलीफोनिक वार्ता कर जनपद में आई भीषण बाढ़ की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस वार्ता के दौरान मंत्री कपिल देव ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक तेज़ी से संचालित करने, ज़रूरतमंद परिवारों तक तत्काल सहायता पहुँचाने, भोजन, पेयजल एवं चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
मंत्री कपिल देव ने ये भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे और प्रत्येक पीड़ित तक सरकार की संवेदनशीलता एवं राहत कार्य समयबद्ध रूप से पहुँचे।
कल मंत्री कपिल देव बिजनौर के दौरे पर रहकर इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद स्थापित करेंगे, उनकी समस्याओं को समझकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं परिणामपरक ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए जाएँगे ताकि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता अनुसार हर पीड़ित को शीघ्र राहत एवं सहयोग प्राप्त हो सके।


