Taja Report

भोपा में गंग नहर पुल पर से छात्रा ने नहर में कूदकर खुदकुशी की

मुजफ्फरनगर। भोपा में गंग नहर पुल पर से मोरना निवासी छात्रा ने नहर में कुदकर खुदकुशी कर ली।

बदहवास हालत मे भोपा पुल पर पहुंची छात्रा ने नहर छलांग लगा दी। जिसके बाद वहां मौजूद गोताखोर बेनीवाल बन्धुओ ने छात्रा को बचाने का प्रयास किया। छात्रा को नहर से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया। तब तक छात्रा ने दम तोड़ दिया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी निशी शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर के अलमासपुर स्थित कम्प्यूटर एजुकेशन सेंटर की क्लास मे गयी थी। दोपहर बाद वह बस द्वारा घर लौट रही थी।भोपा के पास वह बस से उतर गयी तथा बदहवास हालत मे गंग नहर पुल पर पहुँच गयी और तुरंत ही नहर मे छलांग लगा दी। यह देख उपस्थित राहगीरों ने शोर मचाया।तभी वहां मौजूद गौताखोर मिन्टू बेनीवाल व राजीव बेनीवाल भी नहर मे कूद गये और छात्रा को नहर से बाहर निकाला।बेहोश हालत मे छात्रा को भोपा अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हाल मे भोपा क्षेत्र की गंग नहर मे आत्म हत्या करने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बसेड़ा निवासी युवक, बेहड़ा थ्रू निवासी युवक, सिकंदरपुर निवासी वृद्धा नहर मे कूदकर आत्म हत्या कर चुकी हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *