Taja Report

भाकियू नेता के ठेके की शराब से तीन की मौत से हडकंप

मेरठ। दौराला में शुक्रवार रात करीब आठ बजे सरकारी ठेके से खरीदी गई शराब पीने के बाद तीन लोगों की मौत से हडकंप मच गया है। परिजनों ने शराब के जहरीली होने का आरोप लगाया है। डीएम के आदेश पर देसी शराब के ठेके को सील कर दिया गया है। डीएम और एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने ठेकेदार भाकियू नेता व दो सेल्समैन को हिरासत में लिया है।
बताया गया है कि शराब का ठेका भाकियू नेता मिंटू अहलावत निवासी दौराला के पिता जयपाल अहलावत के नाम पर है। पुलिस ने देर रात जयपाल अहलावत और ठेके के दो सेल्समैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे है। दौराला क्षेत्र में हुई तीन मौतों के बाद पुलिस अधिकारी देर रात तक मौके पर डटे रहे। एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान देशी शराब के तीन रैपर सील कर जांच के लिए भेजे गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से भराला गांव निवासी बाबूराम प्रजापति (55) वर्तमान में दौराला में रह रह कर सरसों की पेराई का काम करते थे। शुक्रवार की रात बाबूराम के दोस्त अंकित (45) और जितेंद्र (50) निवासी दौराला ने सरधना रोड स्थित ठेके से देसी शराब खरीदी। इसके बाद दोनों ने बाबूराम के साथ मिलकर शराब का सेवन किया। शराब पीने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ गई। बाबूराम के बेटे सचिन ने बताया कि हालत बिगड़ते देख तीनों को टोल प्लाजा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अंकित और जितेंद्र को डॉक्टर ने अस्पताल ले जाते ही मृत घोषित कर दिया। एक घंटे बाद बाबूराम की भी मौत हो गई। डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडेय, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *