मुजफ्फरनगर। गीता जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष मे श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा शोभा यात्रा,भव्य गीता पाठ एवं भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित *श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर* के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से गीता जयन्ती महोत्सव के शुभ अवसर पर रात्री में भव्य गीता पाठ व भजन भाव शाम 6:00 से उत्तरी सिविल लाइन्स शिव मन्दिर मे पण्डित कृष्णानन्द जी के सौजन्य से आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप व गीता जी के द्वितीय अध्याय (सांख्य योग) का पाठ भाव पूर्वक कराया गया। रामबीर सिंह द्वारा इस अध्याय के मुख्य प्रेरक संकेत के बारे बताया गया तथा गीतापाठ के लाभ बताये जैसे मानसिक शांति ,धर्म और कर्म का ज्ञान,भय और संदेह से मुक्ति
,आध्यात्मिक उन्नति,पितृ दोष निवारण,विचार और भावना की शुद्धि ,परिवार में सुख-शांति , समस्याओं का हल तथा गीतापाठ हमारे जीवन को बेहतर दिशा में ले जाने में सहायक होता है तथा मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करता है। तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में सुभाष गर्ग द्वारा रे मन कर ले गीतापाठ यही तेरे काम आयेगा, अजय गर्ग द्वारा तुझे मिल गया पुजारी मुझे मिल गया सहारा , विमल प्रताप द्वारा हनुमान जी की स्तुति, राजेश वर्मा द्वारा हनुमानजी के भजन से सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया गया। अन्त मे पण्डित कृष्णानन्द, पंडित संजय मिश्रा, सुभाष गोयल एवं विपिन गुप्ता द्वारा गीताजी की आरती कराकर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , विपिन गुप्ता , सुभाष गोयल, विमल प्रताप, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, मीनाक्षी गर्ग, ज्योति, शकुन्तला , गीता बंसल , मधु शर्मा, रेखा तायल , सन्तोष गुप्ता, रीतू शर्मा,अल्का गोयल , पूनम, राजन गोयल, जाह्नवी, अनुष्का , रोहित कुमार , अशोक कुमार , पंडित कृष्णानन्द , संजय मिश्रा, रोजी मलिक,राधा मिश्रा आदि का विशेष सहयोग रहा।
यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महामंत्री श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

