लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रसोइयों को अब कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे बेसिक, माध्यमिक के राजकीय, एडेड, सेल्फ फाइनेंस, सभी शिक्षकों को लाभ मिलेगा। इससे लगभग 9 लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे।
शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरस्कृत किया। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों के 66 व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व मॉनिटरिंग के लिए टैबलेट, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए प्रधानाचार्यों को टैबलेट व प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।