Taja Report

बुढ़ाना डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्रों के शाहपुर कॉलेज से संबद्धता के निर्देश

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्रों के भविष्य को बचाने की पहल के चलते  पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कुलपति से मुलाकात की। इसके बाद शाहपुर कॉलेज से संबद्धता के लिए निर्देश दिए गए हैं।
बुढ़ाना डीएवी डिग्री कॉलेज के बंद होने के बाद छात्रों के भविष्य को अधर में देखते हुए आज 18 नवंबर को पूर्व विधायक उमेश मलिक व भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक सहित छात्र प्रतिनिधियों ने मां शकुंभरी देवी विश्वविद्यालय की कुलपति वाई. विमला से मुलाकात की। छात्रों ने परीक्षा व नियमित पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए डीएवी डिग्री कॉलेज, बुढ़ाना को राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर से तत्काल संबंध (अफिलिएशन) कराने की मांग रखी।
छात्रों की समस्या पर गंभीरता दिखाते हुए कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार को निर्देश दिया कि छात्रों की परीक्षा शाहपुर में कराई जाए और नियमित पढ़ाई के लिए भी शाहपुर से संबद्धता के आदेश कल तक जारी किए जाएं।
पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि “सैकड़ों छात्रों ने मेरे पास आकर अपने भविष्य को लेकर चिंता जताई। कॉलेज बंद होने से उनका वर्ष खराब हो सकता था, इसलिए यह कदम आवश्यक था।”

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *