Taja Report

प्रेम विवाह करने वाली भोपा की काजल ने मांगी सुरक्षा

मुजफ्फरनगर। प्रेम विवाह करने वाली भोपा थाना क्षेत्र के गांव बढ़ेड़ी की काजल ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने आरोप लगाया है कि प्रेम विवाह करने के बाद उसे और उसके पति दीपक को परिजनों से खतरा है।

एसएसपी कार्यालय पहुंची काजल ने बताया कि उसने हाल ही में अपने प्रेमी दीपक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है और अब एक साथ रह रहे हैं। काजल बालिग है और उसने मोरना कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दीपक से दोस्ती की थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब परिवार को उनके रिश्ते का पता चला, तो काजल के साथ मारपीट की गई और उस पर दबाव बनाया जाने लगा। इसी वजह से उसने दीपक के साथ घर छोड़कर शादी करने का फैसला किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *