Taja Report

प्रधान के फर्जी पैड और हस्ताक्षर से जमानत कराने वाला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। वर्तमान ग्राम प्रधान हुसैनाबाद भनवाडा का फर्जी लेटर पैड बनवाकर कूटरचित कर हस्ताक्षर कर जमानत कराने वाले अभियुक्त को थाना रतनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार जामिनान अभियुक्त सैय्याद पुत्र रियाज अली उर्फ रिवाज अली निवासी ग्राम नंगला रियावली थाना रतनपुरी जनपद मु.नगर द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधान हुसैनाबाद भनवाडा श्रीमति रजिया बेगम का फर्जी लेटर पैड बनवाकर तथा उस लेटर पैड पर ग्राम प्रधान श्रीमति रजिया बेगम के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर व उस लेटर पैड को जमानत तस्दीक सत्र परीक्षण संख्या 19/2026 अपराध संख्या 84/2026 धारा 310(2),317(3) बीएनएस चालानी थाना फुगाना बनाम – नौशाद पुत्र मोहर्रम अली नि0 ग्राम पांचली थाना सरुरपुर जिला मेरठ की जमानत हेतु प्रयोग किया। जांच के दौरान व ग्राम प्रधान से तस्दीक करने के पश्चात थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अभियुक्त को ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने  सैय्याद पुत्र रियाज अली उर्फ रिवाज अली निवासी ग्राम नंगला रियावली थाना रतनपुरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *