मुजफ्फरनगर। पुलिस के साथ मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा व उसका साथी घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिए गए।
दो फरवरी की रात्रि को थाना सिविल लाईन पुलिस संधावली अन्डर पास के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी मुजफ्फरनगर बाईपास हाईवे की तरफ से 01 गाड़ी आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी सवार व्यक्ति नही रुके तथा गाड़ी को तेजी से पीछे की तरफ मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। तेजी से मोड़ने के कारण गाड़ी खेत में घुस गई। जिस पर 02 व्यक्ति गाड़ी से उतरकर गाड़ी को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल- बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश 1. रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी व 2. ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी घायल हो गये। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दोनों बदमाशो को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से 04 पिस्टल मय 05 जिंदा कारतूस 32 बोर तथा 02 अवैध तमंचे मय 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 नेक्सॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट बरामद की गयी। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय दिनेश त्यागी निवासी ग्राम भूमि थाना सरूरपुर जनपद मेरठ।
*2.* रक्षित त्यागी उर्फ दक्ष पुत्र विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की त्यागी निवासी पावटी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरणः-*
🔹 04 पिस्टल मय 05 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 32 बोर।
🔹 02 तमंचे मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
🔹 01 टाटा नैक्स़ॉन गाड़ी बिना नम्बर प्लेट।
🔹 02 मोबाईल फोन
प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनो इंदौर से कम दामों में अवैध असलाह खरीद कर लाते थे तथा आसपास के जिलों में अधिक दामों में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते थे। आज भी हम अवैध असलाह बेचने जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।


