Taja Report

पुराने प्रेमी के साथ हमबिस्तर प्रेमिका को देखकर दूसरे प्रेमी ने उसकी हत्या की

मुजफ्फरनगर। पुराने प्रेमी के साथ हमबिस्तर प्रेमिका को देखकर दूसरे प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी। थाना नईमण्डी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है

गत दिवस थानाक्षेत्र नई मण्डी के सरवट फाटक के पास नाले मे एक अज्ञात शव मिला था। शव की पहचान संजीव उर्फ जीवन पुत्र बलवीर निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष के रूप मे हुई थी। मृतक के परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना नई मण्डी पर मु0अ0स0 53/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु 04 टीमो का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 02.02.2026 को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* सादिक पुत्र असगर निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* सोनिया पत्नी स्व0 रोहित व पुत्री अनिल निवासी ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक जीवन के अभियुक्ता सोनिया से लगभग 12 वर्षों से सम्बन्ध थे। अभियुक्ता सोनिया के मामा हरिनगर, पुरकाजी में रहते हैं, जिस कारण उसका वहां नियमित आना-जाना था। इसी दौरान सोनिया के अपने पड़ोसी हरसौली निवासी सादिक से भी सम्बन्ध हो गए। सादिक को यह स्वीकार नहीं था कि सोनिया, जीवन से मिलती रहे, जबकि जीवन सोनिया को छोड़ना नहीं चाहता था। इसी कारण सादिक ने सोनिया के साथ मिलकर जीवन की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत अभियुक्त सादिक ने थाना क्षेत्र नई मंडी में किराये पर एक मकान लिया तथा दिनांक 31.01.2026 की रात्रि को सोनिया ने फोन कर जीवन को बुलाया। जीवन सोनिया से बात करते हुए सरवट फाटक के पास पहुँचा, उस समय उसके साथ उसके गांव का ही दीपक भी था। सोनिया जीवन को लेने गली के बाहर आई और उसे अकेले चलने के लिए कहा। जीवन, दीपक को गली के बाहर छोड़कर सोनिया के साथ चला गया। कमरे में पहुँचने पर योजना के अनुसार जब जीवन और सोनिया आपस में सम्बन्ध बना रहे थे, तभी सादिक पीछे से आया और जीवन के गले में रस्सी डालकर उसका गला घोंट दिया। सोनिया ने उसके हाथ पकड़ लिए और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को कपड़े में बाँधकर गली के बाहर नाले में फेंक दिया तथा अपना सामान लेकर मौके से फरार हो गए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *