Taja Report

पंचायत चुनाव के लिए तैयार हथियारों समेत एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री जब्त करते हुए अवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले व विक्रय करने वाले 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

थाना बुढ़ाना पुलिस टीम प्राइवेट वाहन से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि क्राउन पब्लिक स्कूल से आगे मंदवाडा जाने वाले कच्चे रास्ते पर ईख के खेत में कुछ व्यक्ति अवैध शस्त्र बना रहे है। मुखबिर की सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँचे तथा घेराबन्दी की गयी। पुलिस टीम द्वारा एकबारगी दविश देकर अवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले 01 अभियुक्त को ईख के खेत से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा बने-अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम साबिर पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम पिठलौखर थाना सरधना जनपद मेरठ बताया गया है।

*बरामदगी का विवरण-*

✔️ 06 बंदूक 12 बोर

✔️ 02 पौनिया 315 बोर

✔️ 01 पोनिया 12 बोर

✔️ 01 तमंचा 315 बोर

✔️ 02 तमंचे 12 बोर

✔️ 12 अधबने बाडी बट लोहा फ्रेम

✔️ 01 अधबनी बाडी फ्रेम 12 बोर

✔️ 01 अधबनी बाडी फ्रेम 32 बोर नाल लोहा सहित

✔️ 05 जिंदा कारतूस

*शस्त्र बनाने के उपकरण-* 01 शिकंजा, 01 ड्रिल मशीन, 01 हथौडी 01 रेती, 01 ग्राइंडर, 05 स्प्रिंग आदि।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मै और मेरा साथी अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य करते है तथा जगह बदल-बदल का कार्य करते है। हम लोग ग्राहक की माँग के अनुसार अवैध शस्त्र तैयार करते हैं तथा उन्हे अच्छे दामों पर बेचकर अपने शौक पूरा करते है। कुछ समय में पंचायत चुनाव आने वाला है जिसमें अवैध अस्लाह की मांग बढ़ जाती है जिसके चलते हम लोग स्टाक तैयार कर रहे थे। कुछ अस्लाह हमने बना लिये थे तथा कुछ बाकी थे कि पुलिस ने मुझे पकड लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet