Taja Report

दिल्ली लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के निकट सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया, जिससे आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।वही सूत्रो की माने तो अभी तक 8 लोगों की मौत खबर आयी है। 23 लोग घायल बताये जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हैं। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया है। धमाके की वजह से कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगी है। जानकारी के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाके की कॉल आई, जिसके बाद 3 गाड़ियों में भी आग लग गई। दमकल विभाग का कहना है कि उन्हें कार में धमाके की कॉल मिली है। बचाव कार्य जारी है। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। 24 घायल हैं। विस्फोट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के कारण घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लाया गया है। इस बारे में पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। धमाका इतना तेज था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। आस-पास खड़े कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।’ एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने एएनआई को बताया लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट के 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से आठ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने एएनआई को बताया लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट के 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से आठ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *