सहारनपुर। जैश के साथ संबंध पर एमबीबीएस डाक्टर को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन से कनेक्शन सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। जम्मू कश्मीर पुलिस डाक्टर को अपने साथ ले गई।
डाक्टर आदिल अहमद पर जम्मू कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के पोस्टर लगाने का आरोप लगाया गया है। वह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। डॉक्टर सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित फेमस हॉस्पिटल में नौकरी करता था। 4 अक्टूबर को यहां की एक महिला से निकाह किया था। CCTV फुटेज और सर्विलांस की मदद से डाक्टर की पहचान और गिरफ्तारी की गई।
Author: Taja Report
Post Views: 87

