मुजफ्फरनगर । जिला कारागार में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए भारी संख्या में बहने जिला कारागार पहुंची, जेल प्रशासन ने बहनों के लिए अच्छी व्यवस्था की। कारागार पर बहनों की लंबी कतार रही।
जिला कारागार पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल में बंद भाइयों को बहनों द्वारा राखी बांधने के लिए सुबह से ही जेल में लगा बहनों का तांता, जेल प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था को लेकर अलग-अलग शिफ्टों में बहनों द्वारा अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बंधेगी, वही सबसे लास्ट में जिन भाइयों की बहने जेल में बंद है लास्ट वाली स्विफ्ट में उन भाइयों का नंबर आएगा, जेल प्रशासन द्वारा जेल परिसर में टेंट लगाकर चेकिंग अभियान चलाकर बहनों को जेल के अंदर कराई जा रही है एंट्री, जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह का कहना है कि जिला कारागार जेल में जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है जिस किसी बहनों को अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधने को लेकर दिक्कत ना पैदा हो।


