पंचांग तथा राशिफल
दिनांक – 03 मार्च 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पूर्णिमा शाम 05:07 तक तत्पश्चात् प्रतिपदा
नक्षत्र – मघा प्रातः 07:31 तक तत्पश्चात् पूर्वाफाल्गुनी
योग – सुकर्मा सुबह 10:25 तक तत्पश्चात् धृति
करण – बव शाम 05:07 तक तत्पश्चात बालव
राहुकाल – दोपहर 03:35 से शाम 05:03 तक
सूर्योदय – 06:33
सूर्यास्त – 06:09
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:57 से प्रातः 05:47 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:01 से 12:45 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:56 से रात्रि 12:48 तक
सूर्य राशि- कुम्भ
चंद्रमा राशि- सिंह
बृहस्पति राशि – मिथुन 
व्रत पर्व विवरण – छोटी होली, होलिका दहन, वसन्त पूर्णिमा, चैतन्य महाप्रभु जयन्ती, दोल पूर्णिमा, लक्ष्मी जयन्ती, मासी मागम, अट्टुकल पोंगल, चन्द्र ग्रहण *पूर्ण, फाल्गुन अष्टाह्निका विधान पूर्ण, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, फाल्गुन पूर्णिमा, अन्वाधान, सावर्णि मन्वादि, गण्ड मूल
ग्रहण में क्या करें, क्या न करें
चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण के समय संयम रखकर जप-ध्यान करने से कई गुना फल होता है। श्रेष्ठ साधक उस समय उपवासपूर्वक ब्राह्मी घृत का स्पर्श करके ‘ॐ नमो नारायणाय’ मंत्र का आठ हजार जप करने के पश्चात ग्रहणशुद्धि होने पर उस घृत को पी ले। ऐसा करने से वह मेधा (धारणशक्ति), कवित्वशक्ति तथा वाक् सिद्धि प्राप्त कर लेता है।
सूर्यग्रहण या चन्द्रग्रहण के समय भोजन करने वाला मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है, उतने वर्षों तक ‘अरुन्तुद’ नरक में वास करता है।
सूर्यग्रहण में ग्रहण चार प्रहर (12 घंटे) पूर्व और चन्द्र ग्रहण में तीन प्रहर (9) घंटे पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए। बूढ़े, बालक और रोगी डेढ़ प्रहर (साढ़े चार घंटे) पूर्व तक खा सकते हैं।
ग्रहण-वेध के पहले जिन पदार्थों में कुश या तुलसी की पत्तियाँ डाल दी जाती हैं, वे पदार्थ दूषित नहीं होते। पके हुए अन्न का त्याग करके उसे गाय, कुत्ते को डालकर नया भोजन बनाना चाहिए।
ग्रहण वेध के प्रारम्भ में तिल या कुश मिश्रित जल का उपयोग भी अत्यंतआवश्यक परिस्थिति में ही करना चाहिए और ग्रहण शुरू होने से अंत तक अन्न या जल नहीं लेना चाहिए।
ग्रहण के स्पर्श के समय स्नान, मध्य के समय होम, देव-पूजन और श्राद्ध तथा अंत में सचैल (वस्त्रसहित) स्नान करना चाहिए। स्त्रियाँ सिर धोये बिना भी स्नान कर सकती हैं।
ग्रहण पूरा होने पर सूर्य या चन्द्र, जिसका ग्रहण हो उसका शुद्ध बिम्ब देखकर भोजन करना चाहिए।
ग्रहणकाल में स्पर्श किये हुए वस्त्र आदि की शुद्धि हेतु बाद में उसे धो देना चाहिए तथा स्वयं भी वस्त्रसहित स्नान करना चाहिए।
ग्रहण के स्नान में कोई मंत्र नहीं बोलना चाहिए। ग्रहण के स्नान में गरम जल की अपेक्षा ठंडा जल, ठंडे जल में भी दूसरे के हाथ से निकाले हुए जल की अपेक्षा अपने हाथ से निकाला हुआ, निकाले हुए की अपेक्षा जमीन में भरा हुआ, भरे हुए की अपेक्षा बहता हुआ, (साधारण) बहते हुए की अपेक्षा सरोवर का, सरोवर की अपेक्षा नदी का, अन्य नदियों की अपेक्षा गंगा का और गंगा की अपेक्षा भी समुद्र का जल पवित्र माना जाता है।
ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरतमंदों को वस्त्रदान से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।
ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी और फूल नहीं तोड़ने चाहिए। बाल तथा वस्त्र नहीं निचोड़ने चाहिए व दंतधावन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय ताला खोलना, सोना, मल-मूत्र का त्याग, मैथुन और भोजन – ये सब कार्य वर्जित हैं।
ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के समय सोने से रोगी, लघुशंका करने से दरिद्र, मल त्यागने से कीड़ा, स्त्री प्रसंग करने से सुअर और उबटन लगाने से व्यक्ति कोढ़ी होता है। गर्भवती महिला को ग्रहण के समय विशेष सावधान रहना चाहिए।
तीन दिन या एक दिन उपवास करके स्नान दानादि का ग्रहण में महाफल है, किन्तु संतानयुक्त गृहस्थ को ग्रहण और संक्रान्ति के दिन उपवास नहीं करना चाहिए।
भगवान वेदव्यासजी ने परम हितकारी वचन कहे हैं- ‘सामान्य दिन से चन्द्रग्रहण में किया गया पुण्यकर्म (जप, ध्यान, दान आदि) एक लाख गुना और सूर्यग्रहण में दस लाख गुना फलदायी होता है। यदि गंगाजल पास में हो तो चन्द्रग्रहण में एक करोड़ गुना और सूर्यग्रहण में दस करोड़ गुना फलदायी होता है।’
ग्रहण के समय गुरुमंत्र, इष्टमंत्र अथवा भगवन्नाम-जप अवश्य करें, न करने से मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है।
ग्रहण के अवसर पर दूसरे का अन्न खाने से बारह वर्षों का एकत्र किया हुआ सब पुण्य नष्ट हो जाता है। (स्कन्द पुराण)
भूकंप एवं ग्रहण के अवसर पर पृथ्वी को खोदना नहीं चाहिए।(देवी भागवत)
अस्त के समय सूर्य और चन्द्रमा को रोगभय के कारण नहीं देखना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्णजन्म खं. 75.24)
दैनिक राशिफल
मेष राशि :- आज काफी समय से किसी बात से परेशानी का समाधान ढूंढ लेंगे।लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन उलझन में रहेंगे।छात्र आज अपनी शिक्षा को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में बीतेगा।
वृषभ राशि :- आज कारोबार में तरक्की होगी।आज अच्छी खबर आपको मिलेगी।आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे।काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी।
मिथुन राशि :- आज का दिन शानदार रहने वाला है।आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे।राजनीतिज्ञों को लोगों की सहायता मिलेगी।लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे।
कर्क राशि :- आज का दिन ख़ुशी से भरा रहेगा।आपके कामों की गति धीमी रहेगी,लेकिन दोस्तों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे।इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा।
सिंह राशि :- आपका दिन खुशहाल रहने वाला है।इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को फायदा मिलेगा।वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा।आज शाम का डिनर बाहर करेंगे।बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ सकता है।
कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा।आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है दूसरों के प्रति स्नेह बना रहेगा।पेट की समस्या से परेशान लोगों को तेल से बने खाना खाने से बचना चाहिए।आज संतान पक्ष से सुखद अहसास होगा।
तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का अवसर मिलेगा,जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी होगी।आज मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।आज कोई कदम सोच-विचार कर उठाना चाहिए।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा।दोस्त आपका हौसला बढ़ाएंगे।आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में मौका मिलेगा।जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से होंगे।
धनु राशि :- आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा।पुत्र पक्ष से सहायता मिलेगी।आपसी रिश्ते में मिठास होगी।राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।लोग आपके कार्य से प्रफुल्लित होंगे।
मकर राशि :- आज का दिन शानदार रहने वाला है।आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमें तरक्की हासिल होगी।आज आपकी सभी परेशानियां खत्म होगी।सफलता की नई किरण दिखेगी।आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं।
कुम्भ राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा।आज आपके सोचे हुए काम एक-एक करके पूरे होते जायेंगे,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।आज आपके व्यापार में सुखद बदलाव आयेगा,आय में बढ़त होगी।प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी होगी।
मीन राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा।परिवार में विशेष लोगों का आगमन हो सकता है।आप इसकी तैयारी में व्यस्त रह सकते हैं।कविता लिखने के शौक़ीन लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो


