Taja Report

घने कोहरे में लुप्त हुए सूर्य देव, रेंगते रहे वाहन

मुजफ्फरनगर। बुधवार की सुबह भी घने कोहरे का साथ हुई। सर्द हवा से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह घने कोहरे की वजह से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हुई। हाइवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। ठंड और घने कोहरे से स्कूली बच्चों और शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने स्कूल का समय बदलने की मांग की है। दिनभर पहाड़ से आ रही ठंडी हवा चलती रही। शाम को फिर कोहरा छा गया। सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है। दोपहर में ग्राहक खरीदारी करने निकले, लेकिन शाम को बाजारों में जल्दी सन्नाटा छा गया। दुकानें भी जल्दी बंद हो गई। व्यापारियों के अनुसार, इस समय सहालग नहीं होने के चलते ग्राहक भी बाजार में कम ही पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए घने कोहरे का अरिंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मुजफ्फरनगर समेत आसपास के क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ की ओर से ठंडी हवा चलती रहेगी।

ठंड और घने कोहरे से स्कूली बच्चों और शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभिभावकों ने विद्यालयों का समय बदलने की मांग की है। वर्तमान में इन विद्यालयों का समय सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक है। कोहरे में बच्चों और शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। हादसों का भी अंदेशा है। उन्होंने विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक किए जाने की मांग की है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *