मुजफ्फरनगर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज नगर के तमाम मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ अन्नकूट का आयोजन किया गया।
भगवान श्री शिव मंदिर, नवीन मंडी स्थल पर गौ वर्धन पर्व के पावन अवसर पर भक्तिमय वातावरण में अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर संजय मिश्रा सुनील ग्रोवर, राघव मिश्रा जितेन्द्र कुच्छल, रवि कुच्छल, मोहनलाल, सन्नी ग्रोवर, सुशील कुमार मित्तल, पंडित राम भरोसे अंकित शर्मा रमन शर्मा सुखबीर सिंह रवि शर्मा रोहित शर्मा बिट्टू शर्मा मनीष मेहता कुश कुच्छल अंकुश कुच्छल आदि श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी वितरण किया और उपस्थित सभी भक्तों को गौ वर्धन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर भीमसेन कंसल, सोम प्रकाश कुच्छल, अनिल गोयल, रजत राठी, जेपी गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी आदि उपस्थित रहे। श्री बालाजी धाम में भगवान श्री कृष्ण को अन्नकूट का प्रसाद भोग लगाने के बाद श्री बालाजी धाम मंदिर में अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरिशंकर तायल समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री श्री गोलोक धाम में भव्य गोवर्धन सजाया गया। 

श्री रामलीला भवन नई मंडी में अन्नकूट प्रसाद वितरण किया गया जिसमें अध्यक्ष संजय, मंत्री अशोक गर्ग, आदित्य भरतिया, राजीव अग्रवाल, बृज गोपाल छारिया, अभिषेक कुच्छल, विशाल कालरा, विदित गुप्ता, कुलदीप शर्मा, विवेक बंसल आदि ने अपनी सेवाएं दी।
आदर्श कॉलोनी के शिव मंदिर में गोवर्धन उत्सव पर प्रसाद वितरण किया गया प्रसाद लेने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु रहे कार्यक्रम में मुख्य रूप से किरतपाल तोमर सुंदरलाल मित्तल शिशु प्रधान संदीप मित्तल अंकुर बंसल मोहित गुप्ता अंकित बंसल शुभम साहिल मोहित सुधांशु विवेक आदि उपस्थित रहे।
रेलवे स्टेशन स्थित सिद्ध पीठ श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित अंकूट के शुभ अवसर पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में हजारों भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भाजपा नेता घनश्याम भगत वे महामंत्री श्री दीपक भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नई मंडी मंडल भाजपा के अध्यक्ष श्रीमान प्रवीण खेड़ा जी, वह सहायक शासकीय अधिवक्ता श्री कमल कांत जी ने भगवान जी का भोग लगाकर पूजा अर्चना करके भंडारे का शुभारंभ किया ,श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आदरणीय पंडित श्री विजय शास्त्री, द्वारा सभी भक्तों को गोवर्धन की कथा सुनाई गई कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक वे हजारों की संख्या में रेल यात्रियों की भारी भीड़ ने व्यवस्था बनाकर प्रसाद ग्रहण किया मंदिर कमेटी ने सभी के लिए बहुत ही सुंदर व्यवस्था कर रखी थी इस अवसर पर नई मंडी मंडल भाजपा के महामंत्री श्री आदेश गौतम व हरीश गुप्ता, मंत्री अमन सोनकर ,वरिष्ठ नेता दिनेश पुंडीर, कमलकांत शर्मा ,यात्री संघ के महामंत्री श्री दीपक गुप्ता, विनोद ठाकुर, पारस वासु, राजेंद्र भगत जी ,कृष्णा, सुमित वाधवा, वार्ड नंबर 10 के सभासद भैया शोभित गुप्ता लोकेंद्र सिंह , अतिशय जैन, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मित्तल, सीताराम, राजेश, बीनू पंसारी, गौरव वह हैप्पी, अमित गौतम, विनोद ठाकुर, रेलवे स्टाफ समेत भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता वे सम्मानित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही ।


