*🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक – 07 अगस्त 2025*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – वर्षा ॠतु*
🌤️ *मास – श्रावण*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – त्रयोदशी दोपहर 02:27 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्वाषाढा दोपहर 02:01 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा*
🌤️ *योग – विष्कंभ सुबह 06:43 तक तत्पश्चात प्रीति*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 02:22 से शाम 03:59 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:15*
🌤️ *सूर्यास्त – 07:12*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे*
🚩 *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष – त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞
👉🏻 *रक्षाबंधन पर ऐसी राखी बांधने से वर्ष भर होगी भाई की उन्नति*⤵️
🌷 *रक्षाबंधन के पर्व पर दस प्रकार का स्नान*
🙏🏻 *श्रावण महिने में रक्षाबंधन की पूर्णिमा 09 अगस्त 2025 शनिवार वाले दिन वेदों में दस प्रकार का स्नान बताया गया है |*
👉🏻 *गतांक से आगे….*
5⃣ *गोरज स्नान – गायों के पैरों की मिट्टी थोड़ी ले ली, और वो लगा ली | गवां ख़ुरेंम ये वेद में आता है इसका नाम है दशविद स्नान | रक्षाबंधन के दिन किया जाता है | गवां ख़ुरेंम निर्धुतं यद रेनू गग्नेगतं | सिरसा तेल सम्येते महापातक नाशनं || अपने सिर पर वो गाय की खुर की मिट्टी लगा दी तो महापातक नाशनं | ये वेद भगवान कहते हैं |*
6⃣ *धान्यस्नान – जो हमारे गुरुदेव सप्तधान्य स्नान की बात बताते हैं | वो सब आश्रमों में मिलता है | गेंहूँ, चावल, जौ, चना, तिल, उड़द और मुंग ये सात चीजे | ये धान्यस्नान बताया | धान्योषौधि मनुष्याणां जीवनं परमं स्मरतं तेन स्नानेन देवेश मम पापं व्यपोहतु | सप्तधान स्नान ये भी पूनम के दिन लगाने का विधान है |*
7⃣ *फल स्नान – वेद भगवान कहते हैं फल स्नान मतलब कोई भी फल का थोडा रस लगा दिया | और कोई नहीं तो आँवला बढियाँ फल है | आँवला हरा तो मिलेगा नहीं तो थोडा आँवले का पाऊडर ले लिया और लगा दिया गया हो फल स्नान | मतलब हमारे जीवन में अनंत फल की प्राप्ति हो और सांसारिक फल की आसक्ति छूट जाय | इसलिए आज पूर्णिमा को हे भगवान फल के रस से थोडा स्नान कर रहें हैं | किसी को और फल मिल जाये और थोडा लगा दिये जाय तो कोई घाटा नहीं हैं |*
8⃣ *सर्वोषौधि स्नान – सर्वोषौधि माना आयुर्वेदिक औषधि खाना नहीं | इस स्नान में कई जड़ीबूटी आती हैं | उसमे दूर्वा, सरसों, हल्दी, बेलपत्र ये सब डालते हैं उसमें वो थोडासा पाऊडर लेके शरीर पर रगड के स्नान किया जाता है | मेरी सब इन्द्रियाँ आँख, कान, नाक, जीभ,त्वचा ये सब पवित्र हो | इसमें सर्वोषौधि स्नान, और मेरा मन पवित्र रहें| मेरे मन में किसी के प्रति बुरे विचार न आये |*
9⃣ *कुशोधक स्नान – कुश होता है वो थोडा पानी में मिला दिया और थोडा पानी हिला दिया | क्योंकि जो अपने घर में कुश रखते हैं ना तो उनके पास कोई मलिन आत्माएँ नहीं आ सकती | भूत, प्रेत आदि का जोर नहीं चलता | कुश क्या है ? जब भगवान का धरती पर वराह अवतार हुआ था | तो उनके शरीर से वो उखणकर जमीन पर गिरने लगे वही आज कुश के रूप में पाये जाते हैं, वो परम पवित्र है | वो कुश जहाँ पर हो वहाँ पर मलिन आत्मा नहीं आती हो तो भाग जाती हैं | तो कुश पानी में थोडा हिला दिया और प्रार्थना कर दी की, मेरे मन में जो मलिन विचार हैं, गंदे विचार हैं या कभी कभी आ जाते हैं वो सब भाग जाये | हरि ॐ … हरि ॐ … ॐ ,… करके उसे पानी में नहा दिया |*
1⃣0⃣ *हिरण्य स्नान – हिरण्य स्नान माने अगर अपने पास कोई सोने की चीज है | कोई सोने का गहना वो बाल्टी में डाल दिया, हिला दिया और स्नान कर लिया | हिलाने के बाद वो निकाल लेना बाल्टी में पड़ा नहीं रहे |*
🙏🏻 *तो ये दशविद स्नान वेद में बताया | श्रावण मास के पूर्णिमा का दिन किया जाता है | आप इसमें से आप जितने कर सकते हो उतने कर लेना | १ – २ न कर पाये तो जय सियाराम … कह दें प्रभु ! हमसे जितना हो सकता था वो किया |*
*और जब शरीर पर पानी डाल रहे हैं तो ये श्लोक बोलना –*
🌷 *नमामि गंगे तव पाद पंकजं सुरासुरैः वंदित दिव्यरूपं |*
*भुक्तिचं मुक्तिचं ददासनित्यं भावानुसारें न सारे न सदा स्मरानाम ||*
*गंगेच यमुनेच गोदावरी सरस्वती नर्मदे सिंधु कावेरी | जलस्म्ये सन्निधिं कुरु ||*
*ॐ ह्रीं गंगाय ॐ ह्रीं स्वाहा ||*
🙏🏻 *तीर्थों का स्मरण करते हुये स्नान करें | तो ये बड़ा पुण्यदायी स्नान श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन प्रभात को किया जाना चाहिये ऐसा वेद का आदेश है |*
👉🏻 *समाप्त…..*
🙏🏻 *- श्री
🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
🌷 *विद्यार्थी विशेष* 🌷
👧🏻 *विद्यार्थी पढ़ने में ज्यादा कमजोर हो तो –विद्यार्थी को सारस्वत मंत्र तो बापूजी देते ही है |*
➡ *पर समझो कोई बच्चा कमजोर है ज्यादा… पढ़ नहीं सकता तो उसको सिखा दें ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम : ॐ हयग्रीवाय नम :अपने आराध्य को स्मरण करके जप करें |*
🙏🏻 *भगवान विष्णु के चौबीस अवतार थे उसमे हयग्रीव अवतार हैं | ये अग्निपुराण में अग्निदेव वशिष्ठ से कहते हैं |*
💥 *विशेष – 08 अगस्त 2025 शुक्रवार को हयग्रीव जयंती हैं ।*
🙏🏻 *
प
📖 *वैभव कुंज शुक्रतीर्थ🚩)*
🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~ 🌞
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻
_______________________
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-व्यावसायिक दृष्टि से समय लाभदायक है। परंतु दूसरों की अपेक्षा अपने विचारों को अधिक प्राथमिकता दें। साथ ही धन के लेनदेन संबंधी कार्यों को स्थगित ही रखें। अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। क्योंकि कभी-कभी आपको असमंजस जैसी स्थिति के कारण निर्णय लेने में दिक्कत उत्पन्न होगी। इस समय घर परिवार के साथ व्यतीत करने से खुशी और सुकून मिलेगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। गलत खान-पान और तनाव की वजह से पाचन क्रिया खराब हो सकती है। सही खाना खाएं।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-मन में भावुकता रहेगी। आज आप आमदनी बढ़ाने के लिये नये स्त्रोतों के विषय में प्लान करेंगे। जॉब के लिहाज से समय अनुकूल हैं। आज का दिन आपके लिए बीती बातों से आगे बढ़ने का है। अतीत को छोड़कर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान दें। व्यवसायी वर्ग को आज कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी नौकरी पेशाओ को भी अतिरिक्त कार्य मिलने से थोड़ी असहजता होगी। आज का दिन कार्य सिद्धि वाला रहेगा दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को पूर्ण करने की जल्दी रहेगी।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आपकी लोकप्रियता बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए मामले गति पकड़ेंगे और दीर्घकालीन योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों पर आपका पूरा फोकस रहेगा
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। मन में कुछ उलझन रहने के कारण निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। मन में किसी चीज़ को लेकर बेचैनी रह सकती है। किसी बात को लेकर छोटी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। वित्तियां ममलों के लिए आने वाला समय आपके लिए शुभ रहेगा। आप नए विचारों और नए अनुभव के साथ अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करेंगे।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। सायंकाल के समय आज आपके परिवार के सदस्य आपके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का प्लान कर सकते हैं, जिसमें आपको कोई पुराना मित्र भी आमंत्रित किया जा सकता है, जिसके मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। कोई भी नकारात्मक परिस्थिति आने पर शांति और सूझबूझ से कोई भी निर्णय ले, अन्यथा परिस्थितियां ज्यादा बिगड़ सकती हैं।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। स्त्री वर्ग से समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने से आप खुद में विश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-रिश्तो में किसी प्रकार की खटास नहीं आए इस बात का ख्याल रखें। संगीत, नृत्य और बाग़बानी जैसे अपने शौक़ों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। नई योजनाओं को लेकर सहयोगियों से विचार-विमर्श होगा। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मांगलिक महोत्सव में जाएंगे। आपकी मुलाकात नए मित्रों से होगी जिसका आपको आने वाले समय में लाभ मिलेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-नए संकल्प के साथ आप दिन की शुरुआत करेंगे। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन उत्तम है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। जीवनसाथी का आपके कार्यों में सहयोग आपकी कई परेशानियों को हल कर देगा। आपको शारीरिक व मानसिक आराम की आवश्यकता है। इसलिए मनोरंजक वातावरण में भी कुछ समय व्यतीत करें। कुछ समय योग और ध्यान के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक शांति बनी रहेगी।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। स्वयं पर विश्वास रखें और कर्म करते रहें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा। संतान की शिक्षा को लेकर आज के दिन आप चिंतित रहेंगे। आपके लिए आज का दिन मेहनत मशक्कत से भरा होगा। आज आप जिस कार्य को आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। सिंगल लोग किसी प्रभावशाली और आत्मनिर्भर व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-क्रोध से बचने का प्रयास करें। यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होगा। कार्यस्थल पर बढ़ रही जिम्मेदारियों को बोझ न समझें, यह आपके लिए प्रगति का संकेत हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा, उनके सहयोग आपके लिए कारगर रहेंगे। वाणी द्वारा आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। अगर आप लेखन कार्य में लगे हुए हैं तो अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक कार्य में खर्च हो सकता है। आप ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे। मानसिक रूप से भी आप स्थिर रहेंगे।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-किसी भी प्रकार की वहम की स्थिति से बचें। गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें। आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर रहेगा। इससे कुछ रूटीन के काम भी प्रभावित हो जाएंगे। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा और उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। विवाह योग्य लोगों के संजोग बन सकते हैं। रिश्ते को पक्का करते समय जल्दबाजी ना दिखाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आत्मविश्वास और स्पष्टता बनी रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। कोई नया प्रोजेक्ट या काम आपको सौंपा जा सकता है। अपनी योजनाओं को किसी के सामने ज्यादा जाहिर न करें। आपकी गुप्त योजनाएं आपके काम में फायदा देंगी। इस समय कहीं से अचानक लाभ मिलने की भी उम्मीद है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। आज किसी कार्य को लेकर उलझन महसूस करेंगे और आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*


