मेरठ। सरधना इलाके में गंगनहर में एक युवक व किशोरी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार नहर से बरामद एक शव की पहचान अज़ीम अंसारी के रूप में हुई है। अज़ीम चार दिन पूर्व गंगनहर में कूद गया था। इसके बाद से उसकी तलाश लगातार जारी थी। वहीं, नहर से एक 12 वर्षीय बच्ची का शव भी बरामद हुआ है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।
Author: Taja Report
Post Views: 195

