Taja Report

खेलते हुए ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से एक मासूम की मौत

मुजफ्फरनगर। जानसठ में खेलते हुए ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से एक मासूम की मौत हो गई।

थाना जानसठ पुलिस को एक बच्चे के विद्युत ट्रांसफार्मर के संपर्क में आकर करंट से मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी जानसठ, एसडीएम जानसठ व थाना जानसठ पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि कस्बा जानसठ निवासी एक 06 वर्षीय बच्चा गली से गुजरते समय फिसलकर मोहल्ले में खुले में रखे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया, जिससे करेंट लगने से उसकी मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। थाना जानसठ पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *