Taja Report

खतौली में छोटा हाथी और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर खतौली गंग नहर पर बड़ा हादसा, छोटा हाथी और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।

खतौली क्षेत्र में गंग नहर के पास छोटा हाथी और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग मटर तुड़वाने खेत जा रहे थे। घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सुबह करीब 08:10 बजे थानाक्षेत्र जानसठ के ग्राम गुर्जरहेड़ी मे एक पिकअप संख्या UP12 ST 2545 में कुछ मजदूरों को ग्राम सठेड़ी से साथ लेकर मटर की फली तोड़ने हेतु ग्राम पाली, थाना सरधना, जनपद मेरठ की ओर ले जाया जा रहा था। सठेड़ी चौराहे से नहर पटरी मार्ग पर मेरठ की दिशा में आगे पहुंचने पर सामने से आ रहे डंपर वाहन संख्या HR58 F 8589 से आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना पर थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उक्त दुर्घटना में लगभग 10-12 व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर भिजवाया गया जँहा उपचार के दौरान दो व्यक्तियों (उम्र लगभग 55-60 वर्ष) को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतको के शवो का पंचायतनामा भरकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायलों एवं मृतकों के परिजन मौके पर मौजूद हैं। घटनास्थल पर एसडीएम बुढ़ाना, क्षेत्राधिकारी बुढाना, थाना रतनपुरी पुलिस, थाना खतौली पुलिस एवं डायल 112 की गाड़ियां भेजी  गई हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *