Taja Report

खतौली डकैती के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल, लाखों की नकदी व जेवर बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस द्वारा एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा डकैती के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर डकैत अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में  गिरफ्तार किया है।  उनके कब्जे से डकैती की घटना में लूटे गये पीली व सफेद धातु कें आभुषण, 1,58,000/- रूपये नगद, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की।

5 दिसंबर को थानाक्षेत्र खतौली के मौहल्ला लाल मौहम्मद में अज्ञात अभियुक्तगणों द्वारा घर में मौजूद लोगो को अवैध शस्त्र दिखाकर नगदी व आभूषण लूट करने की घटना कारित की गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली परमु0अ0सं0 447/2025 धारा 309(6)/127(2)/351(3)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा अधिकारीगण के साथ घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु थाना खतौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। थाना खतौली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डकैती की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तगण गंग नहर जाने वाले रास्ते से कही भागने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना खतौली पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान गंग नहर खतौली, लोहे के पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करने लगी। कुछ देर पश्चात मेरठ की तरफ से 01 मोटरसाइकिल पर 02 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल न रोकते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए मोटरसाईकिल तहसील रोड की तरफ मोडकर भागने लगे, बदमाशों द्वारा की फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाईकिल का पीछा किया गया तथा थाना खतौली पर बदमाशों की सूचना दी गयी। पूर्व योजना के तहत दूसरी पुलिस टीम को तहसील की तरफ से सामने आता देखकर बदमाशों द्वरा अपनी मोटरसाईकिल मौके पर ही छोड़कर पुनः पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं पड़ा तथा लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते रहे। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाश घायल हो गये। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से डकैती की घटना से सम्बन्धित नगदी, पीली व सफेद धातु के आभुषण व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना खतौली पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* मुसीर पुत्र तस्लीम निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 32 वर्ष।

*2.* कासिफ पुत्र रहीस निवासी लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 33 वर्ष।

 

*वांछित अभियुक्तगणों का नाम व पता-*

*1.* कपिल उर्फ रावण पुत्र निर्दाेष निवासी ग्राम नियामु थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*2.* शुभम पुत्र निर्दाेष निवासी ग्राम नियामु थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

*3.* तुषार पुत्र भानू प्रताप नि0 शान्ति निकेतन कालोनी थाना कोतवाली शहर, बुलंदशहर ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 1,58,000/- रुपये नगद

✅ 03 गले के सेट पीली धातु

✅ 02 गले के सेट सफेद धातु

✅ 06 कडे पीली धातु

✅ 06 कडे सफेद धातु

✅ 01 गले की चैन पीली धातु

✅ 03 जोडी पाजेब सफेद धातु

✅ 04 अंगुठी पीली धातु

✅ 02 अंगुठी सफेद धातु

✅ 08 कान के टोप्स पीली धातु

✅ 03 नोज पिन पीली धातु

✅ 02 हार(01 बडा व 01 छोटा)पीली धातु

✅ 02 हाथफुल पीली धातु(प्रत्येक में पांच अंगूठी)

✅ 02 माथे के टीके पीली धातु(01 बडा व 01 छोटा)

✅ 01 हाथफुल सफेद धातु(जिसमें पांच अंगूठी लगी हुई)

✅ 01 गले का पैंडिल पीली धातु

✅ 01 छुमकी पीली धातु

✅ 02 नाक की नथ पीली धातु

✅ 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर

✅ 01 अपाचे मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)

पूछताछ पर अभियुक्त मुसीर ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व वह उत्तराखण्ड में चोरी के मामले में पौड़ी जेल गया था, जहाँ उसकी मुलाकात कपिल पुत्र निर्दाेष निवासी ग्राम नियामु थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर से हुई। जेल से बाहर आने के बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। करीब एक माह पूर्व मौज मस्ती व शौक पूरा करने के उद्देश्य से दोनों ने मिलकर बड़ी लूट की योजना बनाई। करीब दो माह पूर्व अभियुक्त ने खतौली में अपने जीजा फुरकान के पास एक संपन्न व्यक्ति के मकान की जानकारी प्राप्त की, जिसने हाल ही में लगभग दो करोड़ रुपये की जमीन बेची थी। यह जानकारी कपिल को दी गई। बाद में अभियुक्तगण द्वारा मकान की रैकी कर घटना की योजना बनाई गई, जिसमें कासिफ, शुभम(कपिल का छोटा भाई) व तुषार को शामिल किया गया। सूचना के लिए अभियुक्त मुसीर के भांजे को भी शामिल किया गया। दिनांक 05.12.2025 को अरहम ने सूचना दी कि मकान के सभी सदस्य कही वलीमा समारोह में जा रहे है, मकान खाली होने की सूचना मिलने पर पूर्व योजना के अनुसार कपिल, तुषार व कासिफ हेल्मेट व मास्क लगाकर मकान में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया, जबकि अभियुक्त मुसीर व शुभम बाहर रहकर निगरानी करते रहे। घटना के बाद नकदी व आभूषण आपस में बराबर बांटे गए तथा सूचना देने के कारण भांजे को कुल ₹50,000/- दिए गए। पुलिस टीम को श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन, मेरठ श्री भानु भास्कर द्वारा ₹50,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *