मुजफ्फरनगर। प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस जनपद स्तर पर मनाये जाने के निर्देशों के कम में जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उदेश्य से माह नवम्बर, 2025 में तृतीय बुधवार को किसान दिवस जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में श्री संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी, (प्रशासन), की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी गयी, तथा कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुडे विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी।
उक्त सभी समस्याओं के विषय में अपर जिलाधिकारी, (प्रशासन) द्वार उपस्थित बैंक के अधिकारी को सडको को गुणवत्तापूर्ण सडको के निर्माण कराने एवं जनपद के खण्ड विकास अधिकारियों को जनपद के तालाबो को अच्छी तरह से सफाई कराने तथा अधिकारियों को स्वयं संज्ञान लेकर शिकायतों का समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा निस्तारण आख्या की साफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने तथा हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी किसान समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारियों को समय से किसान समाधान दिवस में उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया अन्त में सभी कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस का समापन किया गया।


