Taja Report

कमिश्नर ने एसआईआर कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। मंडल आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉक्टर रुपेश कुमार ने आज जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सदर विधानसभा के मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज तथा पुरुषार्थी पब्लिक स्कूल में पहुंच कर मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त महोदय द्वारा एस आई आर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हेल्प डेस्क पर आने वाले सभी नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उनका एस आई आर फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें जिससे समय पर सत प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा सके।

मंडलायुक्त ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण‌ अभियान के अंतर्गत एसआईआर के अंतर्गत गणना प्रपत्रों का संग्रहण कार्यों का जायजा लिया। एस आई आर कार्यों का निरीक्षण व जनमानस को जागरूक किया गया। उन्होंने जनपद के मतदाताओं से अपील किया कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, अंतिम तिथि नजदीक आ गई है, अपना गणना प्रपत्र को भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा दे जिससे आपका नाम डाटा एंट्री में शामिल हो सके ।

मंडलायुक्त महोदय ने बीएलओ से गणना प्रपत्र भरे जाने की जानकारी ली,जिस पर बीएलओ ने अवगत कराया कि जिन मतदाताओ के गणना प्रपत्र फॉर्म भर गए हैं, वह कैंप में जमा कर रहे हैं, और हम घर घर जाकर भी मतदाताओं से फॉर्म जमा हो गए या रह गए हैं, यह भी जानकारी कर रहे हैं, जिनके फॉर्म भरे नहीं हैं, उनके फार्म भरा कर जमा कर रहे हैं । मंडलायुक्त महोदय ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में बीएलओ द्वारा एसआईआर कार्य में अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त महोदय ने निर्देश दिए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आई आर) के कार्यों में तीव्र गति लाते हुए अधिक से अधिक गणना प्रपत्र फार्म जमा किए जाए, कोई भी व्यक्ति छूट न पाए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो लोग गणना प्रपत्र जमा करने में छूट गए ऐसे घरों में शीघ्र जाकर गणना प्रपत्र जमा करना सुनिश्चित करें । उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील किया है कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि का इंतजार ना करें शीघ्र अति शीघ्र अपना फार्म भरकर संबंधित बीएलओ को जमा कर दे ,

उन्होंने ईआरओ तथा एआरओ सहित अन्य एसआईआर कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एसआईआर कार्य में तेजी लाएं, जिससे निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *