Taja Report

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई

मुजफ्फरनगर। “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई।

अवगत कराना है कि प्रतिवर्ष सम्पूर्ण देश में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 31.10.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा रिर्जव पुलिस लाईन में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्रों का लोकार्पण एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई इसके उपरान्त राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मण्ड राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्रीमती रूपाली राय चौधरी, क्षेत्राधिकारी यातायात  रविन्द्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *