Taja Report

एसएसपी आवास के पास शिक्षक की हत्या करने वाले पुलिस हैडकांस्टेबल को आजीवन कारावास

मुजफ्फरनगर। एसएसपी आवास के पास शिक्षक की हत्या करने वाले पुलिस हैडकांस्टेबल को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई है।

17 मार्च 2024 को मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश यादव पुत्र रामवृक्ष यादव तैनाती पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी स्थायी निवासी जमीन कुसुम्हां थाना दोहरी घाट जनपद मऊ, उ0प्र0 द्वारा शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा सरकारी कार्बाइन से शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार की हत्या कर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मु0अ0स0 75/2024 धारा 302,504 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को दिनांक 19.03.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुणवत्तापूर्वक विवेचना संपादित की गयी व अभियुक्त के विरूद्ध दिनांक 18.05.2024 को आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया।

न्यायालय विशेष न्यायधीश एससी/एसटी कोर्ट मुजफ्फरनगर द्वारा आरोपी मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश यादव उपरोक्त को धारा 302,504 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में आजीवन कारावास व 01 लाख रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *