Taja Report

ऋषभ देव शर्मा के जन्मदिवस पर विशेष पूजा, भजन व दीर्घायु की कामना

श्रावण मास पर अखंड रामायण पाठ व महायज्ञ प्रारंभ

मुज़फ्फरनगर। राधिका पुरम स्थित दिव्य ध्यान योग आश्रम में श्रावण मास के पावन अवसर पर अखंड रामायण पारायण पाठ एवं महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कथा वाचक पंडित रामचंद्र मिश्रा द्वारा विधिवत हवन, यज्ञ एवं पूजन के माध्यम से किया गया।

इस पावन आयोजन को और भी विशेष बना दिया स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज के पौत्र ऋषिकदेव शर्मा के जन्मदिवस ने, जिनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आश्रम परिसर भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज ने बताया कि रामायण पारायण पाठ महायज्ञ पूरे सावन के महीने रोजाना दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक प्रतिदिन राधिका पुरम में दिव्य ध्यान योग आश्रम में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज, राजकुमार तायल, सरवट ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान श्रीमती उषा शर्मा, मास्टर सोहनबीर सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, पंडित ऋषभदेव शर्मा, मास्टर हरपाल शर्मा, सतीश शर्मा, जयभगवान शर्मा, रामभजन शर्मा, रजत तायल, रमेश ठाकुर, पंकज शर्मा, गोपाल शर्मा, नितिन कुमार, सेठपाल उपाध्याय सेठी, विशाल कश्यप तथा ऋषिकदेव शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पंडित पंकज शास्त्री ने भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *