Taja Report

उत्तर प्रदेश में भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य होंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का नाम किसी भी समय घोषित हो सकता है। भाजपा के एक बड़े नेता ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य होंगे। वर्तमान में केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं।

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिए केन्द्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है। चुनावी प्रक्रिया को पूरा करते हुए पीयूष गोयल ही उत्तर प्रदेश के अगले भाजपा अध्यक्ष का नाम घोषित करेंगे। केशव प्रसाद मौर्य के भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही भाजपा ने वर्ष-2017 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में बम्पर जीत हासिल की थी। भाजपा की रणनीति यह है कि वर्ष-2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में लड़ा जाए। केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भाजपा एक तीर से अनेक शिकार करना चाहती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता का दावा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय कर लिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। इस बात की पूरी संभावना है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा 14 दिसंबर तक कर दी जाएगी। मंगलवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश भाजपा के परिषद सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनाव अधिकारी महेन्द्र नाथ पांडे के निर्देश पर 327 परिषद सदस्यों के नाम की घोषणा की गई है। परिषद सदस्य ही उत्तर प्रदेश भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में वोटर होते हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस वोटर लिस्ट में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक-एक सदस्य बनाया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *