मुजफ्फरनगर। लगातार दूसरे दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी के बीच ईद पर भी बारिश मजा खराब कर सकती है।
शुक्रवार को सुबह से मौसम खराब रहा और बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा इसके चलते बाजार में ईद की खरीदारी भी प्रभावित हुई। अभी शनिवार को भी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बादल अगले 24 घंटे तक जम के बरसेंगे। पहाड़ों पर कई दिनों के बाद भारी बर्फबारी हुई है,जिसमें हजारों पर्यटक फंस गए हैं। पहाड़ों पर अगले 24 घंटे तक भारी बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में तेज बारिश हुई है। दक्षिण भारत में भी भारी बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। यह बारिश की गतिविधियां अगले 24 घंटे तक जारी रहेंगी। उसके बाद बारिश पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और पूर्वोत्तर राज्यों तक सिमट जाएगी।
उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दो दिनों के बाद उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी