Taja Report

अवैध रिफिलिंग के अड्डे पर छापा, एक दर्जन सिलेंडर पकड़े

मुजफ्फरनगर। जनपद में रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों और सिलेंडर बुकिंग को लेकर मची मारामारी के बीच नगर क्षेत्र के कुंदनपुरा इलाके में आपूर्ति विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने यहाँ से 12 एलपीजी सिलेंडर ज़ब्त किए हैं।

क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने कुंदनपुरा स्थित एक संदिग्ध दुकान पर औचक छापेमारी की। प्रशासन को सूचना मिली थी कि यहाँ अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का खेल चल रहा है और सिलेंडरों का अवैध स्टॉक जमा किया गया है। छापेमारी के दौरान मौके से 12 एलपीजी सिलेंडर और वजन करने वाला कांटा बरामद किया गया, जिसे टीम ने तुरंत जब्त कर लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *