Taja Report

अखिलेश का संदेश लेकर सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक पहुंचे कपसाड पीड़ितों के बीच

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सपा लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने जनपद के सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ कपसाड गांव में दलित महिला की हत्या व उनकी बेटी के अपहरण की दुस्साहसिक घटना को लेकर पीड़ितों के बीच पहुंचकर समस्त प्रकरण की जानकारी ली।

सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि उनकी लोकसभा क्षेत्र में घटी यह खौफनाक घटना उनको व्यथित करने वाली है,भाजपा सरकार में पीडीए समाज के विरुद्ध अत्याचार, उत्पीड़न की दुस्साहसिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है जिनको रोकने में भाजपा सरकार विफल साबित हो रही है। हरेंद्र सिंह मलिक व उनके साथ मौजूद सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर बताया कि वह न्याय दिलाने के लिए हर कदम पर उनके साथ है,उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश भी पीड़ितों को बताया कि इस उत्पीड़न के विरुद्ध समाजवादी तन मन धन से उनके साथ है।सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने दोषियों की अभी तक गिरफ्तारी व कड़ी कार्यवाही न होने पर भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर कमजोरी का उदाहरण बताया। सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अनिल अंबेडकर, सपा नेता धर्मेंद्र सिंह नीटू, चौधरी यशपाल सिंह,राजबल राणा एडवोकेट,रविकांत त्यागी,सपा सभासद शहजाद चीकू सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *