Taja Report

अंगदान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर ।
अंगदान जागरूकता अभियान
अंगदान जीवनदान
अंगदान महादान
उपहार जिंदगी का
शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर चैंबर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंगदान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अध्यापिकाओं की देखरेख में छात्राओं ने अंगदान से संबंधित पोस्टर बनाएं। जिसमें कक्षा 8 से इरम, मिस्बाह कक्षा 9 से नताशा ,सुहाना , अफसा और नमरा कक्षा 10 से सिदरा, अरीबा खुशबू, नबिया ,आफरीन, मिशकात, असमीन कक्षा 11 से जोया मलिक, सानिया, अरशी, सुहाना वानिया, मनतशा ,मानसी , हुमेरा,आयशा, अलीशा कक्षा 12 से पायल सैनी, रोनिका, वंशिका ,मारिया ,अदीबा आदि छात्राओं ने सुंदर सुंदर पोस्टर बनाएं। सभी अध्यापिकाओं ने उनका प्रोत्साहन किया। प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने छात्राओं को बताया कि अंगदान एक महान कार्य है जिससे दूसरों को जीवनदान मिलता है ।अंगदान के बारे में जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना आवश्यक है। आपका एक कदम किसी को नया जीवन दे सकता है। इसमें रिंकी रानी, शिवानी अरोरा ,आदेश ,ज्योति त्रिपाठी, ललिता शर्मा ,तनु सैनी ,गीता देवी ,प्रज्ञा शर्मा आदि अध्यापिकाओ का सहयोग रहा। इस पोस्टर प्रतियोगिता के लिए रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर चेंबर द्वारा 15 अगस्त को इन सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *