नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव आयोग ने गुरुवार आदर्श आचार संहिता हटा ली। इसके साथ ही विकास कार्य का रास्ता खुल गया है। ट्रांसफर पोस्टिंग भी फिर शुरू हो जाएंगे।
देश में 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। हालांकि, विधान परिषद के द्विवार्षिक उपचुनाव के कारण कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता अभी भी लागू है। केंद्रीय कैबिनेट सचिव और राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव और अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद आचार संहिता हटा ली गई है।
Author: Taja Report
Views: 21

