Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शाब्बास पुलिस, बाइक असंतुलित होने से अंधेरे में नहर में गिरे युवक को सुरक्षित निकाला

मुजफ्फरनगर । बीती रात बाइक असंतुलित होने से एक युवक नहर में गिर गया। पीआरवी पर तैनात आरक्षी ने नहर में डूब रहे युवक को रात्रि में ही सकुशल बाहर निकालकर उसकी जान बचा ली।

 बीती रात्रि को समय करीब 09.00 बजे 02 मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति सहारनपुर की तरफ से मेरठ जा रहे थे । थानाक्षेत्र भोपा के निरगाजनी झाल के पास पहुंचने पर अचानक आई तेज हवा व धूल के कारण 01 मोटरसाइकिल पर सवार 01 व्यक्ति अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सहित नहर में गिर गया । उक्त व्यक्ति के साथियों एवं अन्य राहगीरों द्वारा शोर मचाने पर पीआरवी 2232 पर तैनात आरक्षी पंकज भाटी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर नहर के तेज बहाव तथा अपनी जान की परवाह न करते हुए नहर में छलांग लगा दी तथा अथक प्रयासों से नहर में डूब रहे उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को सकुशल नहर से बाहर निकाला गया । रात्रि होने के कारण मोटरसाइकिल को नहर से नहीं निकाला जा सका है । मोटरसाइकिल सवार द्वारा आरक्षी का आभार व्यक्त किया गया ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *