Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने दो लाख का ईनामी बिहार का बदमाश ठोका

मुजफ्फरनगर । यूपी एसटीएफ़ की नोएडा यूनिट , मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस और बिहार एसटीएफ़ के संयुक्त ऑपरेशन में थाना रतनपुरी मुज़फ़्फ़रनगर क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हुई है जिसमे बिहार का कुख्यात बदमाश निलेश राय निवासी बारो रामपुर थाना गढ़हरा बेगूसराय बिहार जिसपर बिहार से दो लाख का ईनाम घोषित हो रखा था , गंभीर रूप से घायल हुआ है और इसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। वहां उसने दम तोड़ दिया। 

कुख्यात अपराधी निलेश पर हत्या, लूट , डकैती और रंगदारी जैसे 16 गंभीर धाराओ के अभियोग पंजीकृत है । दिनांक 21-2-24 को जब थाना गढ़हरा क्षेत्र बेगूसराय में पुलिस ने रेड की थी तब इसने अपने साथियों के साथ बिहार पुलिस की पार्टी पर अंधाधुंध फायर करते हुए भाग गया था जिसमे एक व्यक्ति को गोली लगी थी और गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *