मेरठ । गत दिवस जानी क्षेत्र में कांवड़ पटरी मार्ग पर जिंदा जले लोगों की पहचान कर ली गई। कार सवार हरिद्वार जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। मृतकों में ललित पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी मोहम्मदपुर कीरी थाना ककोड़ जनपद बुलंदशहर, हाल निवासी-241 मानसरोवर पार्क लाल कुआं, थाना वेव सिटी, गाजियाबाद। इनकी उम्र लगभग 20 वर्ष है। रजनी पत्नी स्वर्गीय धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 40 वर्ष, राधा पुत्री हरि ओम निवासी खेड़ा धरमपुरा, थाना बादलपुर, जनपद गौतम बुध नगर, उम्र लगभग 29 वर्ष, कविता पत्नी बलिराम निवासी ग्राम तिबड़ा, थाना मोदीनगर, जनपद गाजियाबाद लगभग 50 वर्ष शामिल हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 31

