Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बुढ़ाना तहसील को लेकर राजपाल बालियान के पत्र पर जांच के आदेश

मुजफ्फरनगर । रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के बुढ़ाना तहसील व एसडीएम की कार्यप्रणाली को लेकर लिखे पत्र पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। रालोद विधायक ने जिलाधिकारी को गंभीर पत्र  लिखते हुए दो अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। बुढ़ाना एसडीएम व लेखपाल की प्रॉपर्टी जांच की मांग की थी। बुढ़ाना तहसील की एसडीएम  मोनालिसा जौहरी पर रालोद विधानमंडल दल के नेता ने भ्रष्टाचार व काम ना करने के आरोप लगाए थे। अरविंद मलप्पा बंगारी ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *