Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गुम हुए 12 स्मार्ट मोबाईल फोन उनके स्वामियों को किए सुपुर्द।

मुजफ्फरनगर। खोये/गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  व्योम बिंदल एवं प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान थाना कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम/खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु Launch CEIR ( Central Equipment Identity Register) Portal की सहायता से उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर कुल 12 स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया । जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2,00,000/- है। 

आज दिनांक 02.06.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर आम-जनता को उनके खोये/गुम हुए 12 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी। मोबाईल स्वामीयों द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *